नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इन दो फिल्मों के बाद नवाज ने बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ना ऐसे शुरू कीं कि फिर कभी वो वापस नहीं उतरे। इसके बाद उन्होंने किक, बदलापुर, मांझी द माउनटेन, द लंच बॉक्स, रमन राघव 2, रईस, मंटो और ठाकरे जैसी दमदार फिल्में कीं। अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर नवाज नेशनल अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने गैग्स ऑफ वासेपुर से पहले सरफरोश, शूल, जंगल, डा बाबा साहेब अंबेडकर, द बायपास, मुद्दा, मुन्नाभाई एमबीबीएस, फैमिली, आजा नचले, एक चालीस की लास्ट लोकल, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, ब्लैक फ्राइडे, ब्लैक एंड व्हाइट, फिराक, न्यूयॉर्क, देवडी, पिपली लाइव, देख इंडियन सर्कस, कहानी, पतंग, पान सिंह तोमर में काम किया था।