टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर बिग बी छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं मेकर्स इस सीजन को भी पहले के सीजन की तरह की मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। इस बार शो में डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अमिताभ बच्चन की ओर से 17 मई को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आठवां सवाल पूछ लिया गया है। इस मशहूर क्विज शो में सवाल जवाब का खेल अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका चाहते हैं तो यही अवसर है, जिसकी शुरुआत बीती 10 मई को रात 9 बजे से हुई थी। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से हर रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है जिसमे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
इसी कड़ी में बिग बी ने अब नौवां सवाल पूछा है। अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं। 18 मई को अमिताभ बच्चन ने नौवां सवाल पूछा, जिसका सही जवाब आप कल रात नौ बजे तक एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए भेज सकते हैं। तो चलिए, आपको इस सवाल के बारे में बताते हैं। आज का सवाल मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
केबीसी
सवाल नंबर- 8: भारत में कौन सा पद धारण करने वाले सुकुमार सेन पहले और सुशील चंद्रा सबसे हाल के व्यक्ति हैं?
जवाब के विकल्प:
A. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
B. भारत के मुख्य न्यायाधीश
C. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
D. भारत के महान्यायवादी
4 of 5
kbc
- फोटो : अमर उजाला
इस सवाल का सही जवाब है a भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त। इच्छुक कंटेस्टेंट 19 मई रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी। हर साल लोग केबीसी के जरिए अपनी किस्मत बदलने और करोड़ों कमाने का प्रयास करते हैं।