नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Instagram
मैं मुंशी नहीं एक कलाकार हूं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में हर मुद्दें पर अपनी राय रखी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'अगर आपके पास प्रतिभा है तो फिल्म जगत में काम करने वाले लोग आपको बुलाते हैं और काम देते हैं। फिल्म जगत में प्रतिभा की कद्र हमेशा होती है। बाहर से आने वाले लोग भी फिल्म जगत का हिस्सा बनते हैं, लेकिन ये तभी मुमकिन है जब आपमें प्रतिभा हो। अगर मैं बात करूं 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब की तो मैं कोई मुंशी नहीं हूं, मैं एक कलाकार हूं। मेरा काम है अभिनय करना और अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना है।'