नव्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या कास्टिंग डायरेक्टर्स कम्युनिटी के लिये कोई वर्कशॉप नियमित तौर से करें तो हालात बदलेंगे?
मेरा ये मानना है कि फिल्मों, वेब सीरीज और धारावाहिकों में समुदाय के लिए बहुत सारा स्कोप है। और, इसके लिए एक ठोस पहल मौजूदा दौर के कास्टिंग डायरेक्टर कर सकते हैं। मुकेश छाबड़ा, जोगी मलंग, अभिषेक बनर्जी और श्याम गुप्ता जैसे काबिल कास्टिंग डायरेक्टर्स अगर समुदाय के लोगों के लिए वर्कशॉप आयोजित करें, मौजूदा दौर की कहानियों में हमारी उपलब्धता की बात निर्माता निर्देशकों के सामने रखें तो ये एक बहुत बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। समुदाय के लोगों के सामने जान पहचान का बड़ा संकट होता है। इस तरह के मेल मिलाप से उसकी कमी भी पूरी हो सकती है।