उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22 जून 1965 को जन्मे निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने पूरे करियर में छोटे बड़े सभी स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन 22 साल के फिल्मी करियर अगर नजर डाले तो उनकी सिर्फ 'आर्टिकल 15' ही इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। हालांकि, सच ये भी है कि अनुभव सिन्हा ने अलग अलग समय पर अपनी अलग अलग फिल्मों के जरिये दर्शकों का ध्यान खींचा और अपना एक अलग ब्रांड हिंदी सिनेमा में बनाया। अनुभव सिन्हा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताता है कि वह हिट और फ्लॉप के चक्रव्यूह के सिनेमाई अभिमन्यु साबित हुए हैं। आइए देखते हैं उनका ये रिपोर्ट कार्ड...
विज्ञापन
2 of 13
तुम बिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुम बिन (13 जुलाई 2001)
सोनू निगम के म्यूजिक वीडियोज के जरिये लाइम लाइट में आए अनुभव सिन्हा को पहली फिल्म निर्देशित करने का मौका टी सीरीज ने दिया। कंपनी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' के जरिए अनुभव सिन्हा ने फिल्मों में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। इस फिल्म की कहानी अनुभव सिन्हा ने खुद ही लिखी थी। 13 जुलाई 2001 को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट की मुख्य भूमिकाएं रहीं। तीन करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.43 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को सबसे ज्यादा कामयाबी दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र में मिली।
विज्ञापन
3 of 13
आपको पहले भी कहीं देखा है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको पहले भी कहीं देखा है (10 जनवरी 2003)
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' की सफलता बाद अनुभव सिन्हा ने कॉमेडी फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' का लेखन और निर्देशन किया। 'तुम बिन' के बाद अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म में एक बार फिर प्रियांशु चटर्जी को रिपीट किया। प्रियांशु चटर्जी के अलावा फिल्म में साक्षी शिवानंद, ओम पुरी, फरीदा जलाल और मनोज पाहवा की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
4 of 13
दस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दस (8 जुलाई 2005)
फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' की असफलता के बाद अनुभव सिन्हा के करियर को जोरदार झटका लगा। इस बार उन्होंने किसी नए कलाकार पर दांव न खेलकर मल्टीस्टारर फिल्म बनाने की सोची और निर्माता नितिन मनमोहन ने अनुभव सिन्हा को फिल्म 'दस' के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी। 'दस' में अनुभव सिन्हा ने संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, जायद खान, शिल्पा शेट्टी, दिया मिर्जा, ईशा देओल, राइमा सेन और पंकज कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया। 23 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.29 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
5 of 13
तथास्तु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तथास्तु (12 मई 2006)
निर्माता नितिन मनमोहन ने अनुभव सिन्हा को अपनी अगली फिल्म 'तथास्तु' के भी निर्देशन की बागडोर सौंप दी। फिल्म 'तथास्तु' में संजय दत्त, अमीषा पटेल, जया प्रदा और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाएं में नजर आएं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.94 करोड़ रुपये रहा, जबकि फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपये बताया जाता है। इतना बड़ा नुकसान उठाने के बाद नितिन मनमोहन ने फिर कभी अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म नहीं बनाई।
विज्ञापन
6 of 13
कैश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैश (3 अगस्त 2007)
'तथास्तु' के बाद अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्म फिल्म बनाने की सोची। उन्होंने अजय देवगन, सुनील शेट्टी, ईशा देओल, रितेश देशमुख,जायद खान, शमिता शेट्टी और दिया मिर्जा को लेकर फिल्म 'कैश' का निर्देशन किया और फिल्म की कहानी विनय -यश ने लिखी थी। इस फिल्म का निर्माण सोहेल मकलाई और उन अनीश रंजन ने किया जिनकी नई फिल्म ‘मूनरेन’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में अटकी है। 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.57 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
7 of 13
रा वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रा वन (26 अक्टूबर 2011)
फिल्म 'कैश' के फ्लॉप होने से पहले ही शाहरुख खान अपनी सुपरहीरो फिल्म ‘रा वन’ के लिए अनुभव सिन्हा का चयन कर चुके थे। शाहरुख खान ही 'रा वन' के निर्माता भी बने। फिल्म पर दिल खोलकर पैसा लगाया गया और रिलीज होते होते फिल्म की लागत 130 करोड़ के आस पास जा पहुंची। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 114.29 करोड़ रुपये रहा।
8 of 13
तुम बिन 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुम बिन 2 (18 नवंबर 2016)
फिल्म 'रा वन' के फ्लॉप होने के बाद जब यूं लगा कि अनुभव सिन्हा का निर्देशन करियर डूब जाएगा तो उन्होंने 'गुलाब गैंग' और 'जिद' जैसी फिल्मों का निर्माण शुरू कर दिया। 'गुलाब गैंग' के दौरान ही अनुभव सिन्हा फिर टी सीरीज के संपर्क में आए और टी सीरीज ने ही उन्हें करियर का दूसरा बड़ा मौका फिल्म 'तुम बिन 2' में दिया। आशिम गुलाटी, नेहा शर्मा और आदित्य शील स्टारर ये फिल्म 'तुम बिन' जैसा जादू नहीं बिखेर पाई। 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 4.42 करोड़ रुपये रहा।
9 of 13
मुल्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुल्क (3 अगस्त 2018)
अनुभव सिन्हा की मसाला फिल्मों के निर्देशक की छवि बदली फिल्म 'मुल्क' से। अनुभव ने यहां एक गंभीर मुद्दे को उठाया कि यह मुल्क जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। अगर परिवार का एक सदस्य आतंकवादी निकल जाता है तो पूरे परिवार को उस नजरिए से देखना गलत है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। 19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये रहा है।
10 of 13
आर्टिकल 15
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 15 (28 जून 2019)
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' भारत के संविधान अनुच्छेद 15 पर है जो धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या स्थान के नाम पर भेदभाव पर रोक लगाता है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मोहम्मद जीशान अय्यूब की मुख्य भूमिकाएं थी। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 77.92 करोड़ रुपये रहा है।
11 of 13
थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थप्पड़ (28 फरवरी 2020)
फिल्म 'थप्पड़' घरेलू हिंसा आधारित फिल्म थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, दिया मिर्जा, कुमुद मिश्रा, राम कपूर और सिद्धांत कार्णिक की मुख्य भूमिकाएं थी। 24 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा है।
12 of 13
अनेक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनेक (27 मई 2022)
फिल्म ‘अनेक' की कहानी एक सरकारी गुप्त एजेंट के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे उत्तर पूर्व में अलगाववादी समूहों के बीच शांति समझौता करने के लिए भेजा जाता है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म में गुप्त एजेंट की भूमिका निभाई थी। 47 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.7 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की पटकथा को लेकर अनुभव सिन्हा की काफी आलोचना हुई थी।
कोरोना महामारी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'भीड़' कोरोना के दौरान लॉकडाउन की अराजकता, हिंसा और डर पर आधारित फिल्म थी। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट है और इस फिल्म में राज कुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, दिया मिर्जा और पंकज कपूर की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.33 करोड़ रुपये रहा है, जबकि फिल्म का बजट 20 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है। इन फिल्मों के अलावा अनुभव सिन्हा मिडिल क्लास लव, फराज और अफसोस जैसी फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं।