फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव्या नवेली नंदा ने साझा की लेटेस्ट तस्वीर तो धड़क उठा मीजान जाफरी का दिल,सबके सामने पूछ लिया ये सवाल

Sun, 17 Jan 2021 04:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा और मीजान जाफरी - फोटो : Instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।हालांकि श्वेता बच्चन और उनका परिवार फिल्मों में आए बिना ही सुर्खियों में छाया रहता है। श्वेता बच्चन की बेटी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में नव्या ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठीं नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक्टर मीजान जाफरी ने कमेंट किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा और मीजान जाफरी - फोटो : Instagram
नव्या नवेली नंदा फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। इन दिनों नव्या अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड मीजान जाफरी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि मीजान और नव्या एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी दोस्ती फैंस को प्यार में बदलती दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/navyananda
बता दें कि नव्या ने जो अपनी तस्वीर शेयर की है उसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहन रखा है। सिल्वर नेकलेस में वो काफी प्यारी लग रही हैं। अब फैंस के साथ साथ मीजान जाफरी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा, 'WOW मैं सोच रहा हूं कि किसने फोटो क्लिक की है'। मीजान के इस कमेंट पर नव्या ने जवाब देते हुए लिखा- 'मेरे पर्सनल फोटोग्राफर ने'।

 
 

4 of 5
नव्या नवेली
बता दें कि नव्या सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं जिससे फैंस को उनकी जिंदगी के बारे में पता चलता रहता है। ऐसे में मीजान और नव्या के एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने की बात भी फैंस अच्छे से जानते हैं।अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इस बात को पब्लिकली नहीं स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली
गौरतलब है कि नव्या और मीजान एक साथ मूवी देखने गए थे और तबसे उनके अफेयर की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। वहीं रिलेशनशिप की बात पर मीजान का कहना था कि वो और नव्या एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं इसलिए एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं नव्या का भी कहना है कि मीजान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। बता दें कि नव्या और मीजान को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें