फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक से लेकर जैस्मिन भसीन तक, इन अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है अली गोनी का नाम

Sun, 17 Jan 2021 03:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली गोनी-नताशा स्टैनकोविक - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी काफी सुर्खियों में है। दरअसल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप को लेकर दर्शकों के बीच कई सवाल है। हालांकि, बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियों को देख काफी हद यह साफ़ हो चुका है कि दोनों प्यार में हैं। जैस्मिन के घर से बेघर होने पर अली जिस तरह से रोए, कई लड़कियां उनकी फैन हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
अली गोनी-नताशा स्टैनकोविक - फोटो : Social Media
वैसे अली गोनी की लव लाइफ कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक के साथ अली का रिलेशनशिप रहा है। अली और नताशा 2014 में दोनों रिलेशन में थे। खास बात ये है कि दोनों ने मशहूर रिएलिटी शो 'नच बलिए' के सीज़न नौ में भी एक साथ शिरकत की थी। इस सीजन में नताशा और अली फिनाले में रनर-अप रहे थे।  हालांकि एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।  

इस इंटरव्यू में अली गोनो ने बताया था कि कल्चरर डिफरेंस की वजह से वे दोनों अलग हुए हैं। अली गोनी ने कहा था, 'हां, हम अलग हो गए हैं। मुझे लगता है कि मैं एक इंडियन लड़की के साथ रहना पसंद करूंगा। कल्चरल बैकग्राउंड अलग होने के कारण हमारे बीच बहुत सारे इश्यू थे। मैं उसके लिए हमेशा अच्छे की प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
अली गोनी-कृष्णा मुखर्जी - फोटो : Social media
स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रोमी भल्ला की भूमिका निभा चुके अली गोनी का नाम शो की उनकी को-स्टार कृष्णा मुखर्जी (आलिया) के साथ जोड़ा जा चुका है।  हालांकि एक इंटरव्यू में कृष्णा ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था। उन्होंने कहा था, अली और मेरी फैमिली एक-दूसरे को अच्छी तरह जानती है, इसलिए मैं उसके साथ घूमती रहती हूं। हम फिल्में देखने और डिनर के लिए साथ जाते हैं लेकिन वह सिर्फ दोस्त है।

4 of 5
अली गोनी-सुबुही जोशी - फोटो : Social Media
अली गोनी का नाम सुबुही जोशी से भी जुड़ा थे। एक इंटरव्यू सुबुही ने अली और उनके रिश्ते के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि वे 2012 में कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मैं अली को बहुत अच्छी तरह जानती हूं लेकिन यह बात मैं उस पर छोड़ती हूं कि वह मुझे एक्स कहना चाहेगा या बेस्ट फ्रेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में अली गोनी ने जैस्मिन भसीन के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर एंट्री ली थी। यहां उनका मकसद जैस्मिन को सपोर्ट करना था। हालांकि, वह जैस्मिन को बचाने के लिए शो से आउट हो गए थे। लेकिन शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने के बाद दोनों की इक्वेश्न बदली नजर आई। जैस्मिन के इविक्शन पर अली जिस तरह से रोए सलमान खान को भी रोना आ गया था। वहीं, जैस्मिन इसी साल अली से शादी करने की इच्छा जता चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें