फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navya Naveli: आराध्या को अपनी प्रेरणा मानती हैं नव्या, बोलीं- वह अपनी उम्र में मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं

Wed, 17 Apr 2024 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
 अमिताभ बच्चन की पोती नव्या अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के लिए लोकप्रिय हैं, जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और दादी जया बच्चन के साथ अलग-अलग विषयों पर बातचीत करती हैं। इसके बाद नव्या ने अपने करियर पर फोकस करते हुए अपना ध्यान बिजनेस की ओर लगाया। हालांकि, इन सब के बीच नव्या आए दिन कई साक्षात्कार देती रहती हैं। एक साक्षात्कार में नव्या ने आराध्या को अपनी प्रेरणा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में नव्या से आराध्या को एक सलाह देने के लिए कहा गया। नव्या ने कहा कि आराध्या 12 साल की उम्र की तुलना में कहीं अधिक बुद्धिमान हैं और उन्हें जीवन का कोई भी सबक देने की जरूरत नहीं है। नव्या ने कहा कि आजकल के युवा अपने बड़ों की तुलना में कहीं अधिक समझदार हैं और वह अपनी सूझबूझ से दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने ये भी माना कि वह आराध्या से प्रेरित हैं, उनकी प्रशंसा करते हुए नव्या ने कहा कि वह उन चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं, जो आराध्या हासिल करती हैं।

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे आराध्या की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं बस उनकी प्रशंसा करती हूं कि इतनी कम उम्र में, वह चीजों के बारे में इतनी जागरूक हैं और वह बहुत बुद्धिमान हैं। घर में चीजें साझा करने के लिए एक छोटी बहन होने से बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें सलाह दे सकती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे यह भी बताया कि वह हर चीज को लेकर काफी कूल हैं और जो कुछ हो रहा है उसके बारे में काफी जागरूक है इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत सराहनीय बात है। हम जब छोटे थे, तब यह सब नहीं होता था। 

Samantha-Varun: सामंथा रुथ प्रभु ने वरुण धवन की तस्वीर पर ली चुटकी, अभिनेता ने दिया रोमांटिक जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें