फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं सिद्धू की बेटी, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 02 Dec 2019 01:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राबिया सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और टेलिविजन जगत के चर्चित सेलेब नवजोत सिंह सिद्धू किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे अपने बयानों के साथ ही साथ सिद्धू अपनी शायरियों के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इस न्यूज स्टोरी में हम आपको सिद्धू नहीं बल्कि उनकी बेटी राबिया सिद्धू के बारे में बताने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से राबिया के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं। वहीं राबिया भी खूबसूरती और बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राबिया सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राबिया पाथवेज वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। यानी ये तो साफ है कि राबिया जल्दी ही फैशन वर्ल्ड में अपना सिक्का जमा लेंगी। वहीं ऐसी उम्मीद भी की जा रही है कि राबिया बॉलीवुड का भी रुख कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राबिया सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात करें राबिया सिद्धू के इंस्टाग्राम अकाउंट की तो उनके 41 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं वो खुद इंस्टाग्राम पर करीब 428 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके साथ ही राबिया ने अभी तक कुल 128 सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। बता दें कि राबिया का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट 20 अप्रैल 2013 को था।

4 of 5
राबिया सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
राबिया के सोशल मीडिया अकाउंट को देखने पर आप भी कहेंगे कि वो किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनके फोटोज पर हजारों लाइक्स आते हैं। बता दें कि राबिया ने दिल्ली, पटियाला, सिंगापुर और लंदन में पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ राबिया सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
राबिया सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपने दोस्तों के साथ वालीं फोटोज शेयर करती हैं बल्कि साथ ही साथ वो अपने शानदार फोटोशूट्स भी शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके अकाउंट पर कई तस्वीरें उनकी मां और पिता के साथ भी हैं।

पढ़ें: इस एक्ट्रेस संग सात फेरे लेंगे क्रिकेटर मनीष पांडे, बिना मेकअप भी लगती हैं बला की खूबसूरत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें