बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में अभिनय करने वाली राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री उषा जाधव ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। स्पेन के शहर वालाडोलिद में शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सप्ताह में इस बार भारत आमंत्रित देश है और वहां पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उषा जाधव को देख फिल्म समारोह के आयोजक खुशी से झूम उठे। उषा जाधव की स्पेन के सिनेमा में काफी अच्छी पहचान बन चुकी है और वह वहां लगातार सक्रिय भी रही हैं।