फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद पर नसीरुद्दीन शाह ने जताई नाराजगी, कहा- शादी के बाद मां ने पूछा, क्या बदलोगे पत्नी का धर्म?

Mon, 18 Jan 2021 01:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने 'लव जिहाद' मामले पर एक बार फिर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह टर्म इसलिए उछाली गई है ताकि हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच दूरी बनी रहे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से बहुत नाराजगी है कि यूपी में लव जिहाद का तमाशा बनाकर लोगों को आपस में बांटा जा रहा है। जिन लोगों ने यह शब्द गढ़ा है उन्हें जिहाद शब्द का मतलब ही नहीं पता है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि 'लव जिहाद' जैसी बातें राजनीति की देन हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
naseeruddin shah
नसीरुद्दीन ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि रत्ना पाठक से शादी से पहले मेरी मां ने पूछा था कि क्या शादी के बाद वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। उन्होंने कहा कि मैंने मां के इस सवाल का जवाब 'नहीं' में दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मैंने हमेशा यह समझा कि एक हिंदू महिला से मेरी शादी समाज में उदाहरण होगी। उन्होंने कहा, 'हमने अपने बच्चों को हर धर्म के बारे में पढ़ाया है। लेकिन हमने उनसे कभी यह नहीं कहा कि वह किसी एक धर्म को फॉलो करें। मेरा हमेशा मानना रहा है कि ये मतभेद धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak - फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई इतना बेवकूफ हो सकता है जो ये मान ले कि मुस्लिम, हिंदू जनसंख्या को ओवरटेक कर लेंगे। इसकी कल्पना भी नहीं हो सकती। पिछले साल नवंबर में, उत्तर प्रदेश जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ अध्यादेश पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। पिछले कुछ महीनों में, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने भी विवाह की आड़ में हिंदू महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित करने के कथित प्रयासों के खिलाफ कानून बनाने की योजना पर बात की है। 

 

4 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : फाइल फोटो
बता दें बीते वर्ष नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर तब बवाल मच मच गया था जब उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि कई स्थानों पर गौ हत्या को किसी पुलिसकर्मी की हत्या से अधिक महत्व दिया जा रहा है। इसके बाद नसीरुद्दीन ने कहा था, इसका गलत मतलब निकाला गया कि 'मैं डर महसूस कर रहा हूं। '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uk
नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि युवा प्रेमी जोड़ों के लव जिहाद के नाम पर उत्पीड़न से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह वह दुनिया नहीं है, जिसका हमने सपना देखा था। यही नहीं ,नसीरुद्दीन ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि आखिर मेरे बच्चों का क्या होगा, जिन्हें मैंने किसी विशेष धर्म की शिक्षा ही नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें