मणिकर्णिका
अपनी फिल्मों में कंगना को खुद स्टंट करने के लिए जाना जाता है। जैसा उन्होंने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में किया था, वैसा ही काम वह अपने दम पर 'धाकड़' में भी करना चाहती थीं। लेकिन, इस बार निर्माताओं ने उनकी एक न सुनी। फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के दौरान स्टंट करते हुए कंगना को काफी चोटें भी लगी थीं। निर्माता नहीं चाहते कि कंगना के चोटिल होने के चलते उनकी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में बाधा आए। इसलिए, उन्होंने फैसला कर लिया था कि फिल्म में कंगना अपने स्टंट खुद नहीं करेंगी, बल्कि इसके लिए उन्हें अपनी बॉडी डबल का इस्तेमाल करना होगा।