फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प किस्सा: जिस वजह से टूटा था नसीरुद्दीन शाह का दिल उसी वजह से मिली थी उन्हें पहली फिल्म

Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने समय समय पर दमदार किरदार निभाकर अपनी काबिलियत दर्शकों के सामने साबित की है। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कई बार वो अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में आ जाते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मों में सकारात्मक और नकारात्मक हर तरह के किरदार निभाए हैं।उनके कुछ किरदार ऐसे भी रहे हैं जो लोगों के दिलों में बस गए। उनकी दमदार परफॉरमेंस के चलते कई बार उनके आगे हीरो का चार्म फीका पड़ जाता है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मिर्च मसाला', 'स्पर्श', 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'जाने भी दो यारो', 'मोहरा', 'सरफरोश', 'ए वेडनेसडे' शामिल है।

बेहद दिलचस्प है पहली फिल्म से जुड़ा ये किस्सा

नसीरुद्दीन शाह को बेमिसाल अभिनय के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत श्याम बेनगल की फिल्म 'निशांत' से 1975 में की थी। नसीर की पहली फिल्म से उनकी निजी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा जुड़ा है जो शायद उनके सभी फैंस ना जानते हों। उन्होंने अपनी पहली फिल्म से जुड़े इस दिलचस्प किस्से को एक बार जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में सुनाया था।
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि वो दिखने में खूबसूरत नहीं थे। बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए हीरो जैसा दिखना जरूरी है। वो जो गुड लुकिंग हो और जिसके डोले शोले देखकर लड़कियां उस पर फिदा हो जाएं, लेकिन नसीरुद्दीन शाह में ये क्वालिटी कभी नहीं रही। ऐसे में एक दिन उनकी गर्लफ्रेंड ने ये कह कर उनसे ब्रेकअप कर लिया कि वो बॉलीवुड फिल्मों के हीरो की तरह सुंदर नहीं हैं। नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि सुंदर ना होने की वजह सी ही श्याम बेनेगल की फिल्म में उन्हें ब्रेक मिला था। 
विज्ञापन

3 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल श्याम बेनेगल को जैसा किरदार हीरो के लिए चाहिए था उस लुक में नसीरुद्दीन शाह बिल्कुल फिट बैठ रहे थे। भले ही उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें लुक्स को लेकर छोड़कर चली गई हो लेकिन इसी कारण से नसीरुद्दीन शाह को उनकी पहली फिल्म मिली थी। नसीरुद्दीन शाह की निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी की तरह ही रही। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने परवीन मुराद से शादी की थी जो उम्र में उनसे करीब 15 साल बड़ी थीं। उनकी इस शादी से उनके घरवाले बेहद नाराज थे। शादी के एक साल बाद ही उन्हें बेटी पैदा हुई हीबा शाह।

4 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन परवीन से मोहब्बत करते थे, लेकिन शादी के बाद उनके बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इन सारी परेशानियों को दरकिनार करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया और फिल्मो की दुनिया में रम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर करते हुए नसीरुद्दीन की मुलाकात रत्ना पाठक से हुई थी। दोनों पहली बार एक प्ले के लिए मिले थे। इस प्ले का नाम था 'संभोग से संन्यास' तक जिसका निर्देशन सत्यदेव दुबे कर रहे थे। रत्ना नसीर से 13 साल छोटी हैं, लेकिन प्यार में उम्र कहां मायने रखती हैं। नसीरुद्दीन परवीन से अलग जरूर हुए थे लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया था इसलिए शुरूआत में उन्होंने रत्ना से शादी नहीं की बल्कि लिव इन में रहना शुरू कर दिया। इसके बाद 1 अप्रैल 1982 को दोनों ने रत्ना की मां के घर पर शादी कर ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें