फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकात में ही इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे नसीरुद्दीन शाह, छोटे से रोल ने बदल दी थी किस्मत

Thu, 19 Jul 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Nasruddin Shah
बॉलीवुड के अनुभवी कलाकार नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 68वां जन्मदिन मनाएंगे। नसीरुद्दीन शाह सिनेमाजगत का वह कोहिनूर है जिसकी चमक समय के साथ और बढ़ती चली गई। थियेटर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक नसीरुद्दीन शाह का सफर लाजवाब रहा। नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। तो चलिए नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Nasruddin Shah
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर नायक नसीरुद्दीन शाह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। इनके पिता आर्मी अफसर थे जबकि मां गृहिणी थीं।
विज्ञापन

3 of 11
sapno ka saudagar
कहा जाता है कि नसीरुद्दीन शाह ने महज 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म 'सपनों के सौदागर' में काम किया था। हालांकि एडिटिंग के दौरान उनका सीन फिल्म से काट दिया गया था।

4 of 11
Nasruddin Shah and Om Puri
नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ ही की थी। इन दोनों ने 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' में एक साथ एक्टिंग भी सीखी थी।
विज्ञापन

5 of 11
Nasruddin Shah
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर असल जिंदगी में करीबी रिश्तेदार है। रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक सगी बहने हैं। रत्ना पाठक की शादी नसीरुद्दीन शाह से तो वहीं सुप्रिया पाठक की शादी पंकज कपूर से हुई है। पकंज कपूर और नसीरुद्दीन शाह अब तक 10 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Nasruddin Shah
रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन की मुलाकात थियेटर में नाटक के दौरान हुई थी। दोनों का फिल्मों के प्रति लगाव एक दूसरे के करीब ले आया जिसके बाद साल 1982 में शादी रचा ली। रत्ना पाठक नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी है। 
विज्ञापन

7 of 11
Nasruddin Shah
नसीरुद्दीन शाह और अमिताभ बच्चन ने अभी तक एक भी फिल्म साथ नहीं की है। इन दोनों को कई बार फिल्म में कास्ट किया गया लेकिन आखिर में प्रोजेक्ट कैंसिल हो गया।
 

8 of 11
Nasruddin Shah
ज्यादा उम्र होने के बाद भी नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मों में बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। डर्टी पिक्चर, सात खून माफ, बेगम जान और डेढ़ इश्किया फिल्म में भी लव मेकिंग सीन दिए हैं।

9 of 11
Nasruddin Shah
नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन ने केमियो किया था।

10 of 11
Nasruddin Shah
नसीरुद्दीन ने पहली बार बड़ी स्क्रीन पर श्याम बेनेगल की फिल्म 'निशांत' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन का रोल छोटा था।
विज्ञापन

11 of 11
Nasruddin Shah
नसीरुद्दीन शाह के नाम कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्म भूषण अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। नसीरुद्दीन ने मुख्यरूप से बॉलीवुड फिल्मों में साल 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से काम करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें