सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है, लेकिन आज हम आपको उस समय की बात बताएंगे जब नरगिस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।