फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

Sun, 03 May 2020 05:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nargis - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में एक नरगिस दत्त ने एक से एक बढ़कर फिल्में दीं। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। नरगिस ने मात्र 5 साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1957 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मंदर इंडिया में उन्होंने एक गरीब महिला राधा का किरदार निभाया था। इसी रोल की बदोलत ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड्स में तक गई थी। नरगिस ने अपने को-स्टार सुनील दत्त से 1958 में शादी कर ली थी। 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं नरगिस और सुनील दत्त की प्रेम कहानी....
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media
सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। उन दिनों सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे। यहीं एक दिन उनकी मुलाकात नरगिस से हुई। तब नरगिस बहुत बड़ी एक्ट्रेस थीं। जब सुनील दत्त ने इंटरव्यू शुरू किया तो वह नरगिस को देख इतना घबरा गए कि उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाए। दोनों दूसरी बार फिल्म 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट हुई। साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी।
विज्ञापन

3 of 5
Raj Kapoor, Nargis - फोटो : social media
दरअसल इसी फिल्म के सेट पर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। तब नरगिस का नाम राज कपूर से जोड़ा जाता था। लेकिन पहले से शादी शुदा होने के कारण वह नरगिस से शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिया।

4 of 5
Nargis - फोटो : social media
इस बीच सुनील दत्त का झुकाव नरगिस की तरफ बढ़ने लगा। एक दिन वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nargis - फोटो : social media
दोनों की प्रेम कहानी की मिसाल आज भी दी जाती है। नरगिस को कैंसर की बीमारी थी। उनकी पूरी बॉडी में बहुत दर्द रहता था। डॉक्टर्स ने इसीलिए सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। वे आखिरी पल तक उनके साथ रहे। लेकिन 3 मई को नरगिस की मौत हो गई।

पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद मुंबई पहुंचीं बेटी रिद्धिमा, सड़क के रास्ते दिल्ली से तय किया सफर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें