फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद मुंबई पहुंचीं बेटी रिद्धिमा, सड़क के रास्ते दिल्ली से तय किया सफर

Sun, 03 May 2020 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
अपने पिता  ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई पहुंच गई हैं। वो अपनी बेटी समारा के साथ नजर आईं। ऋषि कपूर के निधन के समय पर रिद्धिमा दिल्ली में अपनी ससुराल में थीं। दूर होने के वजह से रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। हालांकि उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इसमें हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
रिद्धिमा ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग से पूरा किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रशासन से इजाजत ली। दिल्ली से मुंबई की दूरी करीब 1415 किलोमीटर है। ये सफर सड़क से तय करने में करीब 23 घंटे का समय लगता है। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं। उनके दिल में आखिरी बार पिता को न देख पाने का दुख जरूर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
riddhima kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।'

4 of 5
Rishi Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media
रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी भी अपने ससुर के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउांट पर ऋषि कपूर और अपने पूरे परिवार सहित कई तस्वीरों को साझा किया। उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऋषि कपूर के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media
भरत साहनी ने अपने कैप्शन में लिखा, 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े से समय में भी मुझे बहुत सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करूंगा, RIP पापा।'

इरफान खान के निधन से बेटे बाबिल को लगा है गहरा सदमा, पिता की वीडियो के बाद अब शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें