Naomika Saran: मैडॉक फिल्म्स के 20 साल पूरे होने की खुशी में दी गई पार्टी में अगस्त्य नंदा, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसे फिल्मी परिवारों के चेहरे खूब दमकते नजर आए। लेकिन, पार्टी की सारी लाइमलाइट जिस एक चेहरे ने लूट ली, वह हैं नाओमिका सरन।
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल कपाड़िया-नाओमिका
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ देने वाली फिल्म निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स के हिंदी सिनेमा में दो दशक पूरे होने के जश्न की सारी सुर्खियां 16 बैक टू बैक हिट्स देने वाले सुपरस्टार राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका ने चुरा ली हैं। नाओमिका अपनी नानी डिंपल कपाड़िया के साथ बीती रात हुई मैडॉक की पार्टी में पहुंची, पार्टी में फिल्म परिवारों से आने वाले अभिनेता-अभिनेत्रियां ही बहुतायत में दिखे।
विज्ञापन
2 of 5
नाओमिका सरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
देर रात तक चली इस पार्टी में लोगों में दबी जुबान चर्चा इस बात की भी रही कि मैडॉक फिल्म्स ने हिंदी सिनेमा में धर्मा प्रोडक्शंस का वो मंच हथिया लिया है जिसके जरिये कभी करण जौहर सितारों के बच्चों को अपनी फिल्मों में लॉन्च किया करते थे। मैडॉक के कर्ताधर्ता दिनेश विजन की इस पार्टी में डिंपल की नातिन नाओमिका जिस अंदाज शामिल हुईं, उससे ये साफ हो गया है कि उनकी लॉन्चिंग भी जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की किसी न किसी पिक्चर में इसी साल हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
डिंपल कपाड़िया के साथ नाओमिका सरन
- फोटो : पीटीआई
मुंबई में स्कूलिंग खत्म करने के बाद इन दिनों नाओमिका न्यूयॉर्क में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। देखने में बिल्कुल डिंपल की बड़ी बेटी ट्विंकल जैसी दिखने वाली नाओमिका दरअसल ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी की बेटी हैं। रिंकी ने बतौर अभिनेत्री साल 1999 में रिलीज फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से डेब्यू किया था और छह-सात फिल्में और करने क बाद ही हिंदी सिनेमा को राम-राम कर दी थी। Salim Akhtar: फिल्ममेकर सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी देने पहुंचे रजा मुराद, राज बब्बर और फिरोज खान
4 of 5
नाओमिका सरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
साल 2003 में रिंकी ने उद्योगपति समीर सरन से शादी कर ली और तब से अधिकतर लंदन में ही रहती रही हैं। मैडॉक की किस फिल्म से नाओमिका की लॉन्चिंग होगी ये अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि नाओमिका की पहली फिल्म दिनेश विजन की कंपनी ही बनाएगी, इस पर अक्षय कुमार ने भी मुहर लगा दी है और अक्षय की सासू मां यानी कि नाओमिका की नानी को भी इस पर कोई एतराज नहीं है। Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...
बेटे और बेटी नाओमिका के साथ रिंकी खन्ना-समीर सरन
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
लंदन में जा बसी रिंकी खन्ना के दो बच्चे हैं। नाओमिका के अलावा उनका एक बेटा भी है। रिंकी अपने छोटे परिवार के साथ लंदन में काफी खुश बताई जाती हैं। नाओमिका को फिल्मी दुनिया के बारे में सारी जानकारी अपने मौसेरे भाई आरव से मिलती रहती है। अक्षय कुमार के बेटे आरव इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। चर्चा ये भी है कि वह जल्द ही किसी टीन एजर्स फिल्म से हिंदी सिनेमा में बोहनी कर सकते हैं।