Sonu Nigam Viral Video: सिंगर सोनू निगम का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई दिग्गज सिंगर्स के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू ने गाया श्रीदेवी की आवाज में गाना, कई सिंगर्स ने मिलाया सुर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की गायकी का हर कोई दीवाना है। उनकी गायकी ऐसी है कि वह मेल और फीमेल दोनों की आवाज में गाना गा लेते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सोनू सिंगर जॉली मुखर्जी के साथ श्रीदेवी की आवाज में गाना गाते नजर आए, जो अब प्रशंसकों के बीच वायरल हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनू निगम के साथ हरिहरन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सोनू निगम सिंगर जॉली मुखर्जी, हरिहरन, जसपिंदर नरूला के अलावा कई लोकप्रिय गायकों के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि इस वीडियो में सोनू सिंगर जॉली मुखर्जी के साथ श्रीदेवी की आवाज में 'ओ मेरी चांदनी' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सोनू निगम के साथ चेफ संजीव
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कई मशहूर सिंगर एक साथ नजर आए। उस इवेंट के कई वीडियोज और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में सिंगर सोनू निगम के साथ प्रसिद्ध चेफ संजीव कपूर ने भी शिरकत की और साथ ही सोनू के बाएं तरफ अजय कामथ नजर आ रहे हैं। यह सभी तस्वीरें अजय कामथ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
4 of 5
एक साथ नजर आए कई सिंगर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली तस्वीर में अजय कामथ के साथ मशहूर सिंगर जॉली मुखर्जी नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में हरिहरन के साथ मॉडल और अभिनेत्री बृंदा पारेख नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो हो रहा वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अजय कामथ और बृंदा पारेख के अलावा अमृता पी हरिहरन नजर आ रही हैं। इन सभी दिग्गज स्टार्स के बीच प्रशंसकों को सोनू निगम की सिंगर्स के साथ जुगलबंदी बेहद पसंद आ रही है।