बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल से नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले नाना पाटेकर अपना 68वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । हाल ही में नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था । इस वजह से नाना काफी मुश्किल में पड़ गए थे । इस आरोप के चलते नाना के हाथ से फिल्म 'हाउसफुल 4' भी निकल गई ।
विज्ञापन
2 of 7
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने फिल्मों में लीड हीरो का रोल कम ही निभाया है । उन्हें अक्सर सपोर्टिंग रोल या मल्टी स्टार फिल्मों में ही काम मिला । इसके बावजूद नाना ने अपनी एक्टिंग की बदौलत हीरो को भी मात दे दी । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जन्मे नाना की पहली फिल्म 'गमन' थी । जो 1978 में आई थी ।
विज्ञापन
3 of 7
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
फिल्मों के अलावा नाना की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल रही । शादीशुदा होने के बावजूद नाना पाटेकर को 90 के दशक की एक खूबसूरत एक्ट्रेस से प्यार हो गया था।ये एक्ट्रेस थी आयशा जुल्का । वैसे तो आयशा जुल्का का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन नाना के साथ जब रिलेशन में आईं तो खूब चर्चे हुए ।
4 of 7
नाना पाटेकर
साल 2003 में आयशा जुल्का ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'आंच' की । इस फिल्म में दोनों ने खूब बोल्ड सीन दिए। फिल्म में आयशा और नाना के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए गए जिसके बाद दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और लिव इन में रहने लगे। हालांकि नाना शादीशुदा थे ।
विज्ञापन
5 of 7
आयशा जुल्का
उस वक्त मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच भी नजदीकियों की खबरें थीं। आयशा और नाना के अफेयर की खबरें अखबारों में भी छपने लगीं। ये न्यूज सुन हर कोई हैरान था कि नाना जैसा कड़क स्वभाव वाला व्यक्ति रोमांस भी कर सकता है। वहीं मनीषा भी नाना पर जान छिड़कती थीं। वो उनके लिए काफी पजेसिव थीं।
विज्ञापन
6 of 7
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
खबरों के अनुसार, मनीषा को नाना का अपने को-स्टार से ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं था। एक दिन मनीषा ने आयशा जुल्का को नाना के कमरे में साथ-साथ देख लिया। इस पर मनीषा भड़क उठीं और चिल्लाने लगीं। मार-पीट की भी नौबत आ गई थी। तब नाना ने मनीषा को समझाकर शांत किया ।
इस घटना के बाद मनीषा नाना पर पत्नी से तलाक लेकर शादी का दबाव बनाने लगीं। लेकिन नाना किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। नाना के इस व्यवहार से मनीषा का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने नाना से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए।