फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namrata Shirodkar: नम्रता ने अचानक क्यों छोड़ दी एक्टिंग? शादी के 17 साल बाद किया था हैरान कर देने वाला खुलासा

Sun, 22 Jan 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नम्रता शिरोडकर एक समय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं। नम्रता का जन्म 22 जनवरी 1977 को मुंबई में हुआ था। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं नम्रता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने पति महेश बाबू  के साथ लग्जरी लाइफ बिता रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
Filmy Wrap: वेडनसडे के एक्टर पर यौन शोषण का आरोप और RRR को ऑस्कर में मिलेगी सफलता? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

2 of 4
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
नम्रता ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत सलमान खान जैसे बड़े स्टार के अपोजिट की थी। फिल्म का नाम था 'जब प्यार किसी से होता है'। इस फिल्म के बाद नम्रता के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। इस दौरान उन्होंने 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार', 'अलबेला' 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी फिल्मों में कई नामी एक्टर्स के साथ काम किया। साल 2000 में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की, जिसमें लीड रोल में महेश बाबू थे। नम्रता की महेश बाबू से यह पहली मुलाकात थी। 
Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ
विज्ञापन

3 of 4
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान ही महेश ने नम्रता को दिल दे दिया था। महेश एक्ट्रेस से उम्र में चार साल छोटे थे। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और बाद में यह प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। 10 फरवरी 2005 को दोनों सात फेरे ले लिए। शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। उनके फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। शादी के 17 साल बाद उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया था। 
Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम
विज्ञापन

4 of 4
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पति महेश बाबू ने उनके सामने शर्त रखी थी कि अगर वह शादी करना चाहती हैं तो उन्हें एक्टिंग करियर को अलविदा कहना होगा। बकौल नम्रता उनके पति इस बारे में बिलकुल स्पष्ट थे कि उन्हें काम करने वाली पत्नी नहीं चाहिए थी। हालांकि, इस शादी के लिए नम्रता ने भी कुछ शर्ते रखी थीं, जिसे महेश ने भी माना था। नम्रता ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर वह शादी के बाद हैदराबाद रहेंगी तो महेश को अपार्टमेंट में शिफ्ट होना पड़ेगा क्योंकि वह बंगले में रहने में थोड़ी असहज थीं। इस वजह से शादी के बाद महेश बाबू एक अपार्टमेंट में रहने लगे थे। नम्रता ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन वह अपने परिवार के साथ इस समय खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें