नम्रता शर्मा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नम्रता शर्मा सिंह एक मॉडल हैं, जिन्होंने ओटीटी के कुछ शोज भी किए हैं। नम्रता ने बुधवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक और बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान पर आरोप लगाया था कि,' साजिद ने कई साल पहले उनके साथ छेड़छाड़ की थी।' नम्रता के मुताबिक यह घटना साल 2011 की है। नम्रता उस दिन एक फिल्म के ऑडिशन को लेकर साजिद खान से मिलने गई थीं। मीडिया से बातचीत करते वक्त मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद खान पर आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2011 में जब वह एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने साजिद खान से मिलने गई थीं, तब उन्होंने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। नम्रता ने कहा, 'मैंने एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और जैसे ही मैं कमरे में गई, साजिद ने दरवाजा बंद कर दिया। दरअसल, हम फिल्म की फीस से रिलेटेड बातें कर रहे थे। मुझे लगा कि वह फीस की बात अन्य लोगों के सामने नहीं करना चाहते हैं, इसलिए मैं उनके साथ कमरे में चली गई। लेकिन, अंदर जाते ही साजिद ने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया था।'
दुखद: 'हार्ड रॉक बैंड' नाजरेथ के मुख्य गायक डैन मैककैफर्टी का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस