फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी के डांस का वीडियो वायरल, देखने लायक था टीवी की नागिन का बंगाली लुक

Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mouni roy
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह डांस उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान किया था। इस डांस में उन्होंने सफेद-काले रंग की पारंपरिक बंगाली साड़ी पहन रखी थी। छोटे पर्दे पर नागिन फेम मौनी रॉय के इस वीडियो में उनका पारंपरिक बंगाली अंदाज देखने लायक है। मौनी के साथ उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर आयान मुखर्जी भी नजर आए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
mouni roy
वीडियो में मौनी ने बड़े-बड़े झुमके पहने रखे हैं जिसमें वह बहुत आकर्षक दिख रही हैं। दरअसल अभिनेत्री दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने पंडाल में मौजूद महिलाओं के साथ बंगाली अंदाज में डांस किया। पंडाल में मौजूद सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए। मौनी रॉय बंगाली हैं और माता दुर्गा में उनका विश्वास बहुत ज्यादा है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की फोटो भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
mouni roy
गौरतलब है कि मौनी ने इसी साल बॉलीवुड में डेब्यु किया और बड़े पर्दे पर आते ही धमाका कर दिया। वह आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र के अलावा मेड इन चाइना में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन मिखिल मुसाले कर रहे हैं। राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मेड इन चाइना 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Mouni Roy
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र भी 15 अगस्त 2019 को ही रिलीज होगी। ऐसे में अगले साल मौनी की दो फिल्में टकराने की संभावना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें