आलिया और दीपिका ने करण जौहर के साथ दो साल पुराने किस्से को साझा करते हुए बताया कि बर्लिन में चल रहे आईफा अवॉर्ड के खत्म होने के बाद अचानक से आलिया और दीपिका ने दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने का मन बनाया और इन दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने काफी मस्ती की। इस बीच इन दोनों को टॉयलेट जाना था। जैसे ही यह दोनों महिला शौचालय के पास पहुंची तो देखा बहुत लंबी लाइन लगी हुई है।