शादी किसी भी शख्स के लिए एक खूबसूरत पड़ाव होता है। मगर, कई बार वैवाहिक जीवन में असफलता हाथ लगती है। किसी के भी जीवन में यह मुश्किल दौर हो सकता है। लेकिन, कहा जाता है न कि जीवन ठहरता नहीं है। पहली शादी असफल होने पर इन सितारों ने समय लिया और फिर एक खूबसूरत अंदाज में जिंदगी की नई शुरुआत की। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब तीन साल बाद 4 दिसंबर 2024 को नागा ने शोभिता से शादी करके जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। इस लिस्ट में और भी सितारे हैं, जिनका पहला विवाह असफल रहा तो दूसरी शादी रचाई और खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।