फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर जीतने की आमिर को उम्मीद, बोले-दुनिया भर की ऑडियंस तक फिल्म पहुंचेगी

Fri, 06 Dec 2024 12:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों ने काफी सराहा। इस समय यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दौड़ में शामिल है। हाल ही में इसके प्रोड्यूसर आमिर खान ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की संभावनाओं पर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान अच्छी, लीक से हटकर फिल्मों में अभिनय ही नहीं करते, ऐसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। इस साल रिलीज हुई किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ के एक प्रोड्यूसर वो भी थे। अब यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दावेदार बनी हुई है। हाल ही में आमिर ने इस फिल्म के ऑस्कर जीतने और उसके बाद की स्थिति पर बात की। 

 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘लापता लेडीज’ - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंच पाएगी
ऑस्कर में ‘लापता लेडीज’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। हाल ही में इसके ऑस्कर जीतने की उम्मीद आमिर खान ने एक इंटरव्यू में जता दी। वह कहते हैं, ‘अगर हमारी फिल्म ऑस्कर जीत जाती है तो इससे ‘लापता लेडीज’ को नई उड़ान भरने का मौका मिलेगा।यह फिल्म दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंच पाएगी। देखिए, किसी फिल्म के ऑस्कर जीतने से उसके बारे में दुनिया भर की ऑडियंस जान जाती है और उस फिल्म को देखती है।’

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद की ऑडियंस को क्रेजी माना 
इसी इंटरव्यू में आमिर खान आगे कहते हैं कि हमारे देश में लोग फिल्मों को लेकर काफी क्रेजी हैं। हम भारतीयों को फिल्मों से प्यार है। इसलिए लगभग हर भारतीय को उम्मीद है कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर जरूर जीतेगी।'

4 of 5
लापता लेडीज पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं की आजादी की कहानी 
फिल्म ‘लापता लेडीज’ में कभी मजाकिया तो कभी इमोशनल अंदाज में महिलाओं की आजादी की कहानी को कहा गया है। कैसे आज भी देश में महिलाएं, पुरानी रूढ़ियों का शिकार हैं, इस बात को फिल्म में बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लापता लेडीज-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव का उम्दा निर्देशन 
फिल्म ‘लापता लेडीज’ इसलिए भी एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई, क्योंकि इसमें महिलाओं की कहानी को, उनके दर्द को, एक महिला निर्देशक द्वारा कहा गया है। फिल्म को किरण राव ने बहुत ही शिद्दत के साथ बनाया है। अब किरण की यह मेहनत सफल होती हुई नजर आ रही है, ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर अवॉर्ड के जरिए दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें