फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya: तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह

Thu, 13 Jan 2022 09:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सामंथा - चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल अक्तूबर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक की घोषणा की थी। नागा चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्तूबर को एक बयान जारी कर अपनी चार साल की शादी को समाप्त करने की जानकारी साझा की थी। अब अभिनेता नागा चैतन्य ने पहली बार पूर्व पत्नी, अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने का कारण बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा - नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी आगामी फिल्म बंगाराजू के प्रचार के लिए मीडिया से बातचीत के दौरान, नागा चैतन्य ने अपने तलाक पर कहा, “अलग होना ठीक ही था। यह हम दोनों की व्यक्तिगत खुशी के लिए किया गया एक पारस्परिक निर्णय है। वो खुश हैं तो मैं खुश हूं। ऐसे में तलाक सबसे सही फैसला है।"
विज्ञापन

3 of 6
सामंथा - नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए बयान में लिखा था, 'हमारे सभी शुभचिंतकों को। बहुत विचार-विमर्श के बाद सैम और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की मित्रता हमारे संबंधों का मूल रही है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच यह मित्रता हमेशा रहेगी। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

4 of 6
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में आयोजित फिल्मफेयर में सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने पर बात की थी। उन्होंने कहा था "मुझे पता है कि अभी मुझे अपनी जिंदगी और जीनी है। अपने निजी जीवन में इतनी कठिनाईयों का सामना करने के बाद पता चला कि मैं कितनी मजबूत हूं। मुझे लगता था कि मैं बहुत ज्यादा कमजोर हूं। मैंने सोचा था कि तलाक होने के बाद, मैं टूट जाऊंगा और मर जाऊंगा। मुझे नहीं लगा था कि मैं इतनी मजबूती के साथ ये सब संभाल पाऊंगी ... आज मुझे बहुत गर्व है कि मैंने खुद को संभाल लिया क्योंकि वास्तव में मुझे पता ही नहीं था कि मैं ऐसी हूं"।
विज्ञापन

5 of 6
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द राइज' में देखा गया था। उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ एक विशेष गाना, 'ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा' में डांस किया। इसके अलावा अभिनेत्री फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित 'द अरेंजमेंट ऑफ लव' नामक फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं नागा चैतन्य फिल्म 'बंगाराजू' में अपने पिता-अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी, राम्या कृष्णन और कृति शेट्टी के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कल्याण कृष्ण कुरासला ने किया है। उनके पास फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी है, जो इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें