पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पीयूष मिश्रा के करियर की बात करें तो उन्होंने इस दौरान कई नाटक लिखे, उन पर अभिनय किया, उनका लेखन और निर्देशन भी किया। यहां तक कि संगीत भी दिया। हिंदी फिल्मों जैसे; 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गुलाल', 'लाहौर', 'टशन', 'आजा नचले', आदि के तमाम गीत लिखे। 'मकबूल', 'गुलाल', 'तेरे बिन लादेन', 'लफंगे परिंदे', 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स', 'रॉकस्टार', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तमाशा', 'पिंक', 'संजू' जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया। 'गजनी', 'लाहौर', 'अग्निपथ', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी फिल्मों के संवाद लिखे।