फिल्म 'नदिया के पार' की गुंजन तो आपको याद ही होंगी । गुंजा का किरदार निभाने वाली ये हीरोइन थीं साधना सिंह । 'नदिया के पार' साधना की डेब्यू फिल्म थी । साधना को इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी । इसके बाद उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया। इसमें 'जुगनी' और 'मुक्काबाज' जैसी फिल्में शामिल हैं । गुंजा यानी साधना ने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार शाहाबादी से शादी की थी । उनकी एक बेटी शीना और बेटा हुआ । शाीना भी अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और आज उनका जन्मदिन है ।
विज्ञापन
2 of 7
sheena shahabadi
जी हां, साधना की बेटी शीना शाहाबादी आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । शीना की मां एक्ट्रेस थीं इसलिए उनमें भी हीरोइन बनने की इच्छा जागी । साधना ने अपनी बेटी को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी और शीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'तेरे संग' से की। फिल्म में शीना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं ।
विज्ञापन
3 of 7
sheena shahabadi
इस फिल्म में उन्होंने नाबालिग गर्भवती का किरदार निभाया था । इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'आई, मी और मैं' में भी नजर आ चुकी हैं । शीना ने इसके बाद कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली । हिन्दी फिल्मों में अच्छे ऑफर्स ना मिलने पर उन्होंने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया था ।
4 of 7
sheena shahabadi
अपने करियर में करीब 12 फिल्में कर चुकी शीना को आज भी कोई नहीं जानता है । शीना शाहाबादी ने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी । अक्टूबर 2008 में उन्होंने रिटायर्ड एसीपी अशोक गोरे के बेटे वैभव गोरे से शादी की थी । शीना की शादीशुदा जिंदगी दो महीने भी नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया ।
विज्ञापन
5 of 7
sheena shahabadi
शीना की फिल्म 'तेरे संग' की रिलीज के ठीक एक महीने बाद ही उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं । पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ की शीना के पूर्व पति अशोक गोरे ने दोस्त के साथ मिलकर उनकी फोटोज पोस्ट की थीं । शीना और अशोक की मुलाकात 2007 में एक कंप्यूटर कोचिंग में हुई थी ।
विज्ञापन
6 of 7
साधना सिंह
बता दें कि शीना की मां साधना भी लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । साधना का सपना हीरोइन बनना नहीं था इसलिए सफल डेब्यू के बाद उन्होंने गिनती की कुछ फिल्में की और फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी । इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। साधना सिर्फ एक बेहतरीन हीरोइन ही नहीं बल्कि उम्दा सिंगर भी थीं।
उन्होंने कई रियलिटी शोज में काम किया अपने गायन का जौहर दिखाया। सिंगिग के अलावा साधना सिंह ने कई डेली सोप में भी काम किया। लेकिन जितनी सफलता साधना को फिल्मों से मिली वो उन्हें बाद में नहीं मिल पाई। अब साधना अपने सिंगिंग प्रोफेशन और टीवी शोज में काम करके खुश हैं।