नादिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
नादिरा शाही अंदाज में जिंदगी जीना पसंद करती थीं। यही वजह थी कि उस जमाने में उन्होंने सबसे महंगी गाड़ियों में से एक रोल्स रॉयस खरीदी थी। कहा जाता है कि नादिरा के लिए फिल्म 'श्री 420' काफी अनलकी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही एक्ट्रेस के काम मिलना बंद हो गया था। इसके पीछे बहुत ही अजीब वजह बताई जाती है। कहते हैं कि इस फिल्म में उनका सिगरेट पकड़ने के अंदाज ऐसा था कि इसे लेकर वह काफी चर्चा में रहीं। फिल्म तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन नादिरा के करियर का ग्राफ इसके बाद से नीचे जाने लगा और उन्हें कई महीने तक कोई रोल ऑफर नहीं किया गया। इसके बाद नादिरा वैम्प के रोल में नजर आने लगीं।
Sid-Kiara Wedding: शादी की तस्वीरें देखकर 'कबीर सिंह' का प्रीति से सीधा सवाल, 'तुम ऐसा कैसे कर सकती हो'?