फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: नहीं थम रही पठान की रफ्तार, बिना चीन में रिलीज हुए वैश्विक स्तर पर झटके साढ़े आठ सौ करोड़ से ज्यादा

Thu, 09 Feb 2023 01:13 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। शाहरुख खान की स्पाई फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस सेंचुरी मार्क में सबसे ऊपर का स्थान हासिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक यह फिल्म चीन में रिलीज नहीं हुई है, इसके बाद भी फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार तरीके से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान ने बुधवार तक भारत में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 94 लाख की कमाई की है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशन यह फिल्म पहले ही विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में उभरी है। 

'हीरा पन्ना' से सजाया गया सिड की दुल्हनिया कियारा का लहंगा
विज्ञापन

3 of 5
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ 2 को पठान ने छोड़ा पीछे
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'दंगल' का चीन में कुल कलेक्शन 100 मिलियन डॉलर रहा। यहां के स्थानीय दर्शकों के लिए फिल्म को डब किया गया था। हालांकि पठान को लेकर चाइना से किसी भी प्रकार का कोई अपडेट नहीं आया है। वहां पर यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं, यशराज फिल्म्स की हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार पठान ने भारत में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जो कि केजीएफ 2 के हिंदी डब फिल्म की नेट की कमाई को पार कर चुकी है। हालांकि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर अभी तक 510 करोड़ की कमाई के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। 

इन हसीनाओं ने शादी को स्पेशल कलीरों से बनाया खास

4 of 5
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पठान
शाहरुख खान दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान उत्तरी अमेरिका में रविवार के दिन 1.4 करोड़ की कमाई के साथ लीड कर रही है। जिसके बाद आरआरआर से आगे पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बाहुबली को पछाड़कर वहां की अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन सकती है। साथ ही यूएई और गल्फ स्टेट में फिल्म ने अभी तक  1.1 करोड़ की कमाई की है। जिससे यह फिल्म अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया
400 करोड़ का आंकड़ा पार
इस बीच रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर पठान ने ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज करना जारी रखा है। फिल्म ने अपने 13वें दिन कुल 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें