फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिये 9' के मेकर्स पर भड़की थीं उर्वशी, इस कंटेस्टेंट ने कहा- 'वो हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं'

Sat, 24 Aug 2019 03:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhurima Tuli , Urvashi Dholakia - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' का सीजन 9 काफी चर्चा में हैं। दर्शक शो में मौजूद कई जोड़ियों को पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी शो से बाहर हो गई हैं। शो से बाहर होने के बाद उर्वशी ढोलकिया 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर भड़कीं और शो में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन

2 of 5
urvashi dholakia - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उर्वशी ढोलकिया ने 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि शो में उनके साथ अनुचित और भेदभाव भरा व्यवहार हुआ है। उर्वशी ढोलकिया ने शो में मौजूद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जोकि मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है। 

पढ़ें: बाथरूम में डांस करते हुए इस टीवी अभिनेत्री के साथ हुआ कुछ ऐसा, चिल्ला कर भागी, देखें वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
वहीं उर्वशी ढोलकिया की इन आरोपों पर मधुरिमा तुली ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 'ये सुनकर हैरान हूं मैं उनकी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी ये उनका नजरिया हो सकता है। शो में ऐसे कोई पक्षपात नहीं हुआ है, यहां सभी एक बराबर हैं। उर्वशी ढोलकिया अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही हैं।' 

4 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
मधुरिमा तुली ने आगे कहा- 'यह एक प्रतियोगिता है और किसी को जीतना और हारना है। मुझे लगता है जजों की ओर से लिए गए फैसले का सम्मान करना चाहिए। इस तरह के आरोप या फिर मुद्दा नहीं बनना चाहिए। अगर हम हारते हैं तो मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी। इस मामले में उर्वशी ढोलकिया बेवजह गुस्सा कर रही हैं।' 

पढ़ें: नच बलिये 9: रिहर्सल के बीच इस एक्स कपल में जमकर हुई बहस, मधुरिमा ने विशाल को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आपको बता दें कि 'नच बलिये 9' के चार हफ्ते बाद ही उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी शो बाहर हो गई है। एलिमिनेट होने से उर्वशी काफी नाराज हैं। उन्होंने शो के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि यहां जोडि़यों के साथ भेदभाव हुआ। अगर ड्रामा नहीं कर रहे तो आपको कुछ नहीं मिलने वाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें