फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिये' के सीजन 9 के मंच पर आखिर ऐसा क्या हुआ? फूट-फूट कर रो पड़ीं रवीना टंडन

Tue, 27 Aug 2019 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
छोटे पर्दे का चर्चित डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' का सीजन 9 काफी चर्चा में है। बीते दिनों इस शो से उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी का सफर खत्म हो गया। उनके मुकाबले में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी थी। वहीं एलिमिनेशन राउंड के दौरान शो की जज और अभिनेत्री रवीना टंडन को रोते हुए देखा गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
urvashi dholakia - फोटो : social media
दरअसल, 'नच बलिये 9' में मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह के अलावा उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा की जोड़ी भी काफी मजबूत थी। ऐसे में शो के जजों के लिए इन दोनों जोड़ी में से कौन सी सबसे बेहतर है इसका फैसला करना मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं शो की जज रवीना टंडन और अहमद खान को बैकस्टेज पर जाकर फैसला लेना पड़ा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : instagram
शो में जब परिणाम बताने का समय आया तो 'नच बलिये 9' की जज रवीन टंडन रो पड़ी। उन्होंने रोते हुए कहा- "ये फैसला लेना हमारे लिए बेहद मुश्किल और इमोशनल भरा था। हमारे लिए आप सभी लोग परिवार की तरह हो गए हैं।" इतना कहने के बाद रवीना टंडन फूट-फूटकर रोने लगी। गौरतलब है कि जज ने उर्वशी-अनुज की जोड़ी को 92.5% और मधुरिमा-विशाल की जोड़ी को 93.5%  नंबर दिए। 

4 of 5
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वहीं शो के निकलने के बाद उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी इमोशनल होती हुई दिखाई दी। हालांकि इन दोनों के शो से निकलने की खबरें बीते कुछ दिनों के चर्चा में भी है। शो से निकलने पर हाल ही में उर्वशी ढोलकिया मेकर्स पर गुस्सा जाहिर किया था। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उर्वशी ढोलकिया ने 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि शो में उनके साथ अनुचित और भेदभाव भरा व्यवहार हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi dholakia - फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया ने शो में मौजूद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जोकि मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है। वहीं उर्वशी ढोलकिया की इन आरोपों पर मधुरिमा तुली ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 'ये सुनकर हैरान हूं मैं उनकी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी ये उनका नजरिया हो सकता है। शो में ऐसे कोई पक्षपात नहीं हुआ है, यहां सभी एक बराबर हैं। उर्वशी ढोलकिया अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें