फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही के साथ शुरू हुआ वरुण का 'गरम रोमांस', फोटो देख यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Tue, 27 Aug 2019 05:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में वरुण ने नोरा फतेही के साथ फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में जहां एक ओर दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है तो वहीं इन फोटोज का कैप्शन भी वरुण ने काफी हटकर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही के साथ वरुण धवन ने दो फोटोज पोस्ट किए। दोनों फोटोज में वरुण जहां काफी कूल दिख रहे हैं तो वहीं नोरा अपनी अदाओं से दिल जीत रही हैं। वरुण ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- 'सहेज वांटेड टू डांस, नोरा वांटेड अ चांस, टूगेदर दे फेल्ट सम ट्रांस, ऐसे शुरू हुआ गरम रोमांस।'
विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल ये फोटोज वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के सेट से हैं। इस फिल्म में वरुण और नोरा फतेही के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए वरुण जमकर मेहनत कर रहे हैं और फिल्म से जुड़े फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं।

पढ़ें: वीकेंड पर आलिया-रणबीर, सनी लियोनी, वरुण-नताशा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत और सारा यहां हुए स्पॉट

4 of 6
वरुण के पोस्ट पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण- नोरा के इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- सुपर तो वहीं दूसरे यूजर ने कैप्शन की तारीफ की है। वहीं कुछ यूजर्स आग का इमोजी इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 6
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बात नोरा फतेही के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो हाल ही में उनका विकी कौशल के साथ गाना 'पछताओगे' रिलीज हुआ था। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं यूट्यूब पर भी गाना लंबे वक्त से ट्रेंड कर रहा है।

पढ़ें: क्यूट नजर आईं जान्हवी तो सारा का दिखा बिंदास अंदाज, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए ये 12 सेलेब्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान, गणेश आचार्य और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन वरुण के पिता और बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं।

पढ़ें: वरुण धवन ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर सारा अली खान पर लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें