गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'गदर 2' में उत्तम सिंह के दो गानों 'उड़ जा काले कावा' और 'मैं निकला गड्डी लेके' को संगीतकार मिथुन ने रीक्रिएट किया है। उत्तम सिंह कहते हैं, 'पहले के गानों का अपना असर तो रहता ही है। जैसे हम पुराने गाने सुनते हैं 'प्यार किया तो डरना क्या' अब इस गाने की रीपैकेजिंग आप जो मर्जी कर लो, यह गाना सुपरहिट है। ऐसे ही 'गदर 2' के गाने के साथ भी हुआ है। ये गाने ऐसे हैं, इनकी कैसी भी पैकेजिंग करके पेश करो, चल रहे हैं। मैं किसी को बुरा नहीं बोल रहा हूं। जो चीजें जेहन से उत्पन्न होती हैं, जो चीज दिमाग से बनती हैं, जो चीजें तपस्या से बनती हैं, जो चीजें नॉलेज से बनती हैं। वह कभी मरती नहीं है। आज देख लीजिए परिणाम आपके सामने है। अनिल शर्मा ने 'गदर 2' देखने के लिए बुलाया था, लेकिन समय नहीं मिला, अपने कुछ कामों में बिजी था, लेकिन देखने जाऊंगा।'
Pankaj Tripathi Interview: नहीं पता कि सेंसर बोर्ड में फैसले लेने वाले कहां से आते हैं, मैं बस अभिनय करता हूं