अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर चर्चा में है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है। दुलकर सलमान की खूब चर्चा हो रही है। गुरुवार को मुंबई में इस फिल्म का सॉन्ग लांच होना था, लेकिन इस बारे मे हुई प्रेस कांफ्रेस में गाना तो दिखा नहीं, हां, एक हफ्ता रिलीज हो चुके ट्रेलर को ही फिर दिखा दिया गया। और, कार्यक्रम की असल गड़बड़ तब हुई जब मंच पर अभिनेता दुलकर सलमान पहुंचे तो थियेटर की बत्ती गुल हो गई। 15 मिनट के बाद जब बिजली आई तब तक किसी को याद ही नहीं रहा कि कार्यक्रम का आयोजन किया किसलिए गया था!