इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पूरी दुनिया में घूम-घूमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं खबर है कि टाइगर की मां आयशा श्रॉफ अपने बेटे को लेकर काफी परेशान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
tiger shroff
टाइगर की फिल्मों का फ्लॉप होना आयशा की परेशानी का कारण नहीं है। दरअसल, आयशा टाइगर की सेफ्टी को लेकर परेशान हैं। हाल ही में जब टाइगर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे, वहां उनके साथ एक हादसा हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
टाइगर श्राफ बच्चों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर एक बॉडीगार्ड के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे। ये इवेंट एक मॉल में था। इवेंट खत्म होने के बाद उनका बॉडीगार्ड कार की तरफ चल दिया। तभी फैंस ने टाइगर को घेर लिया। टाइगर भीड़ के बीच से निकल नहीं पा रहे थे।
4 of 6
tiger
टाइगर वहां से भागे और कूदकर अपनी कार की तरफ पहुंचे। कूदने से उनकी पीठ पर चोट लग गई। इसके बाद से टाइगर की मां काफी परेशान हैं। उन्होंने टाइगर को पब्लिक अपीयरेंस करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर श्रॉफ
आयशा का कहना है कि टाइगर तभी बाहर जाएंगे जब उनके साथ कम से कम पांच बॉडीगार्ड्स होंगे। 'मुन्ना माइकल' के अलावा टाइगर की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' हो सकती है। हालांकि इस की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
खबरों की मानें तो फिल्म में टाइगर के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे नजर आएंगी। इसके अलावा टाइगर की फिल्म 'बागी' का सीक्वल भी बनेगा। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्टर करेंगे।