फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला

Tue, 01 Nov 2022 01:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किए।

Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। अभिनेता की ओर से धमकी का हवाला देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब इसे वाई प्लस कर दिया गया है।

Amitabh Bachchan: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सलमान खान की बात करें तो वह इन दिनों 'बिग बॉस 16' होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और हाल ही में वह डेंगू से ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता जल्द 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी जान' फिल्म में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अभिनेता को बहनोई आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' में देखा गया था।

Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें