फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?

Mon, 12 Sep 2022 01:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि- तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रेकी करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर उसने सलमान खान के घर की रेकी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें