कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
करण अब वरुण से एक के बाद एक सवाल करते हैं, वह पूछते हैं, "कटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण, दोनों में से आप किसके साथ काम करना चाहते हैं?" वरुण कहते हैं, "मेरी लिए कहा जाता है कि मैं बच्चे की तरह दिखता हूं।" तब करण ने पूछा, "तो आपको लगता है कि वह दोनों आपसे बड़ी दिखते हैं?" वरुण अपने बचाव में कहते हैं, "मुझे बताया गया है कि मैं छोटा दिखता हूं ..." करण ने हार मानने से इनकार कर दिया, और टिप्पणी की, "इसका मतलब है कि वह आपसे बड़ी दिखती हैं।" वरुण ने बातचीत समाप्त करते हुए कहा, "यह आप कह रहे हैं।"