फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार: मुंबई पुलिस ने मजेदार डायलॉग्स के जरिए लोगों से की कोरोना से बचने की अपील, वायरल हुए ट्वीट्स

Sat, 22 May 2021 04:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है बिना किसी जरूरी काम के घर से ना निकले। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस भी लोगों को लगातार जागरुक करने के नए तरीके अपनाती रहती हैं। मुंबई पुलिस अपने ट्विटर हैंडल से क्रिएटिव तरीके से ट्वीट करते हुए कभी लोगों को सड़क के नियमों का पालन करने के लिए कहती है। तो कभी मास्क पहनने और दूरी बनाने की अपील करती है। इस बार कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने का जो तरीका मुंबई पुलिस ने अपनाया है, वो वाकई तारीफ करने लायक है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें साझा करते हुए और उनके मशहूर डायलॉग के जरिए लोगों से मास्क लगाने और घर पर रहने की गुजारिश की है।  मुंबई पुलिस का ये मजेदार अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे लगातार लोग शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
सबसे पहले मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसे मास्क पहनना भी कोई मास्क पहनना है लल्लू।' तो वहीं महानायक की तस्वीर के ऊपर लिखा, 'बिग बी- लंडर, नाक के नीचे मास्क पहनना।'
 
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
तो वहीं मुंबई पुलिस ने एक्टर अभिषेक बच्चन की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गुरु', मुंबई हो या 'दिल्ली-6' फीट की दूरी जरूरी है! सोशल डिस्टेंसिंग को 'अभी अलविदा न कहना।' उनकी तस्वीर पर लिखा, 'अभी' सिर्फ फिस्ट बम्प करें, 'षेक' बाद में करना, जब यह सुरक्षित हो जाए।' अभिषेक बच्चन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए जवाब में लिखा, 'घर बैठो, परिवार के साथ 'धूम' मचाओ, 'लूडो' खेलो। सेफ रहो।'
 

4 of 7
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter
इसके अलावा सुपरस्टार राजेश खन्ना की तस्वीर साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, 'पुष्पा, हम नियम तोड़ने वाले से नफरत करते हैं। घर पर रहो रे।' राजेश खन्ना की फोटो पर लिखा, 'राजेश खाना घर पर ऑर्डर करता है।'
 
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter
सिर्फ यही नहीं मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक छोटे से मास्क की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू।' दीपिका की फोटो पर लिखा, 'जरूरी सामान लेने के बाद कैब सीधा घर के लिए बुक करें।'  
 
विज्ञापन

6 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : Twitter
मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए एक्टर आयुष्मान खुराना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज ज्यादा सावधान रहेंगे तभी आगे सब शुभ मंगल होगा। ना करें बेवकूफियां अपनी ड्रीम गर्ल से किसी और दिन मिले।' एक्टर की तस्वीर पर लिखा, 'आयुष मान जा, बेवजह घर से बाहर जाना ठीक नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : Twitter
एक्टर रणवीर सिंह की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चीटीं की चाल, बाज की नजर और वायरस के बढ़ने पर संदेह नहीं किया करते। कभी भी संक्रमित हो सकते हैं। बाहर जाने का अपना टाइम आयेगा।' फोटो के ऊपर लिखा, 'सामान के लिए बाहर भाग रहे हो, ऑर्डर ऑनलाइन।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें