फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह के बाहर मिली थी ये सुपरहिट हीरोइन, एड्स से हो गई थी ऐसी हालत कि बदन पर रेंग रहे थे कीड़े

Sat, 22 May 2021 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया

दूर से फिल्मी दुनिया जितनी चकाचौंध भरी और ग्लैमरस नजर आती है, पास से उतनी ही दुखभरी है और ये बात और पुख्ता हो जाती है उन सितारों का हश्र देखकर जिन्होंने कभी इस फिल्म नगरी पर राज किया। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने एक वक्त में इस इंडस्ट्री पर राज किया था लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इन्हें सभी ने भुला दिया। इतना ही नहीं आखिरी वक्त में इनकी हालत ऐसी हो गई कि फैंस पहचान भी नहीं पाए।

80 के दशक की स्टार थीं निशा नूर
आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं, जो अपने समय की स्टार थी लेकिन उसे ऐसी मौत नसीब हुई कि सुनकर सभी के हाथ पांव फूल गए। ये अभिनेत्री थीं निशा नूर.... 80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में निशा नूर का सिक्का चलता था। कमल हासन जैसे कई स्टार्स के साथ निशा ने काम किया।

विज्ञापन

2 of 6
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
निशा नूर बेशक आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन इनकी जिंदगी की सच्चाई जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। साल 2007 में निशा नूर को एक दरगाह के बाहर पाया गया था। उस समय निशा नूर के बदन पर कीड़े और चींटियां रेंग रही थीं, उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था।
 
विज्ञापन

3 of 6
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल लाने पर पता चला कि निशा को एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई...और फिर साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से चली गईं। इतनी सफलता के बावजूद निशा की जिंदगी वीरान और दर्दभरी ही रही।

4 of 6
निशा नूर की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
निशा नूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें 1981 की फिल्म 'टिक! टिक! टिक!', 1990 में फिल्म 'अय्यर द ग्रेट', 1986 की फिल्म 'कल्याणा अगातिगल' शामिल रहीं। ये वो फिल्में थीं जिसने टिकट खिड़की पर भी कमाल का प्रदर्शन किया था। निशा एक्टिंग तो बढ़िया करती ही थीं, वो बेहद सुंदर भी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ग्लैमरस की दुनिया में निशा ज्यादा दिनों तक नहीं रहीं। उन्हें काम मिलना बंद हो गया तो उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। पैसों की दिक्कत के चलते निशा अचानक कही गायब हो गईं, खबरें ये तक आईं कि किसी ने उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल के धकेल दिया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री में उनका काफी शोषण किया गया था। हालांकि इन ख़बरों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निशा नूर एक फिल्म के दृश्य में - फोटो : सोशल मीडिया
कहा तो यही गया कि यहीं से उन्हें HIV Aids जैसी जानलेवा बीमारी हुई। और जब वह दुनिया के सामने आईं तो किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं। आखिरकार 2007 में कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें