फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई क्रूज डग्स केस: एनसीबी के सामने पेश हुआ प्रभाकर सेल, किरण गोसावी आज भी पुलिस की हिरासत में रहेगा

Tue, 09 Nov 2021 02:45 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले मे एनसीबी के गवाह किरण गोसावी की पुणे कोर्ट ने हिरासत की अवधि का एक और दिन बढ़ा दिया है, यानी की आज भी गोसावी को पुलिस हिरासत में ही रहना होगा। 
विज्ञापन
प्रभाकर सेल, किरण गोसावी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले मे एनसीबी के गवाह किरण गोसावी की पुणे कोर्ट ने हिरासत की अवधि का एक और दिन बढ़ा दिया है, यानी की आज भी गोसावी को पुलिस हिरासत में ही रहना होगा। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस मामले के गवाह किरण गोसावी को धोखाधड़ी के मामले में पुणे कोर्ट ने 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश सुनाया था, लेकिन अब गोसावी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


28 अक्तूबर को किया गया था गिरफ्तार

किरण गोसावी को 28 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने उसे आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। लेकिन अब गोसावी की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। गोसावी पर आरोप है कि उसने कुछ लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी की है। आरोप है कि गोसावी ने तीन लोगों को मलेशिया में नौकरी दिलाने का वादा करके उनसे चार लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाया और लोगों को नौकरी दिलाने में असफल रहा।

 

विज्ञापन

एनसीबी के उप महानिर्देशक ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : Social Media
एनसीबी के सामने पेश हुआ प्रभाकर सेल    

एक तरफ जहां किरण गोसावी की हिरासत की अवधि बढ़ी तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह प्रभाकर सेल भी मुंबई में एनसीबी की सतर्कता टीम के सामने सोमवार को  पूछताछ के लिए पेश हुआ। प्रभाकर सेल से ये पूछताछ दोपहर 2 बजे शुरू हुई और करीब 9 से 10 घंटे तक ये पूछताछ चली। एनसीबी के उप महानिर्देशक ज्ञानेश्वर सिंह टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
 

सोशल मीडिया पर आर्यन के साथ तस्वीर की थी पोस्ट

किरण गोसावी का नाम क्रूज ड्रग मामले के बाद तब सामने आया जब उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उसकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उस समय कई लोगों का लगा था कि वह एनसीबी का अधिकारी है। बाद में एनसीबी ने साफ किया कि वह एक निजी जासूस और एक प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक है और क्रूज मामले में 10 स्वतंत्र गवाहों में से एक है। गोसावी का नाम उन लोगों में शुमार है जिसे मुंबई में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में बयान दर्ज करने के लिए तलब किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें