फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: सपा संरक्षक के निधन पर स्तब्ध दिनेश लाल यादव, रवि किशन ने जताया दुख

Mon, 10 Oct 2022 11:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
Mulayam Singh Yadav Passed Away: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा, "मेरे आदरणीय पिता और सभी के नेता जी की मृत्यु हो गई है।" बता दें कि मुलायम सिंह की हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह मौत से जंग लड़ रहे थे। हालांकि, सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, अत्यंत दुखद समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री माननीय मुलायम सिंह यादव का निधन भगवान उन्हे अपने चरणो मे स्थान दे।
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : ANI
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ने सपा संरक्षक के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के देहांत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति
 
विज्ञापन

4 of 4
ritesh pandey
रितेश पांडे 
भोजपुरी गायक, अभिनेता और मॉडल रितेश पांडे ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुःखद सामाचार प्राप्त हुआ।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें