मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 1' दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऐश्वर्या राय की फिल्म न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि यूएस बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है। एक तरफ, फिल्म ने दस दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 216.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। दुनिया भर में फिल्म का जादू इस कदर चला कि मणिरत्नम की फिल्म ने रजनीकांत की '2.0' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।