फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल खबर: अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की उड़ी अफवाह, एक्टर बोले- मैं तो पूरी तरह स्वस्थ हूं

Tue, 11 May 2021 09:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया था।  दरअसल, मंगलवार यानी 11 मई को कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन के पोस्ट साझा करने लगे थे। अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं तो पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं'। मुकेश खन्ना द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सभी ऐसी अफवाहें ना फैलाने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
mukesh khanna - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश ने आगे कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। थैंक्यू सो मच मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मुकेश खन्ना पिछले दिनों कोरोना के मरीजों, अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडीसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनावों और धार्मिक आयोजनों में जुटी भीड़ को लेकर भी सवाल उठाया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले कई और जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेता सुनील लहरी ने 'रामायण सीरियल के 'रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया था। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लकी अली को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें सामने आ चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें