ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। विवादों के बावजूद भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। 16 जून को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कुछ दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर वह अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मुकेश खन्ना ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।