फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: 'आदिपुरुष' की हो रही आलोचना के बीच छुट्टी पर निकले प्रभास, अमेरिका में इतने दिन तक मनाएंगे वैकेशन

Sun, 18 Jun 2023 12:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, इसे देखने के बाद दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। डायलॉग्स से लेकर खराब वीएफएक्स तक पर फिल्म की जमकर आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस पर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस बीच खबर है कि 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता प्रभास छुट्टी मनाने के लिए निकल गए हैं।
Adipurush: रामायण का रूपांतरण नहीं है 'आदिपुरुष', फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद पर बोले लेखक मनोज मुंतशिर
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि प्रभास ने अमेरिका के लिए उड़ान भर दी है। प्रभास का यह दौरा एक हफ्ते का है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अपनी फिल्म की रिलीज के बाद प्रभास छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। हमेशा ही वह अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही विदेशी दौरे पर निकल जाते हैं। 
Heart Of Stone: आलिया भट्ट ने विलेन बनकर हॉलीवुड में रखा कदम, गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में दिखाया दम
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : social media
एक सूत्र ने इस बारे में ईटी टाइम्स से कहा, ''प्रभास एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं और अगले सप्ताह भारत लौटेंगे। वह इटली में थे जब उनकी आखिरी फिल्म 'राधे श्याम' रिलीज हुई थी और अब उन्होंने अमेरिका में एक अच्छी छुट्टी बिताने का फैसला किया है।" सूत्र ने आगे कहा, "सलार की डबिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। एक बार जब प्रभास भारत लौट आएंगे तो वह भी डबिंग प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे।"

The Archies: जोया अख्तर की 'द आर्चीज' का टीजर हुआ रिलीज, स्टारकिड्स के मस्ती भरे अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

 

4 of 5
आदिपुरुष रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आदिपुरुष' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन जबर्दस्त ओपनिंग कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने शुक्रवार कोपू रे भारत में 85 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि, मिश्रित समीक्षाओं के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 151 करोड़ हो गया है।
PM Modi: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी मैरी मिलबेन, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और देवदत्त नाग मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद प्रभास 'सलार' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में श्रुति हासन, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और अन्य ने भी अभिनय किया है। इसके अलावा अभिनेता 'प्रोजेक्ट के' में भी काम कर रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी हैं।
Fathers Day 2023: पिता से मिली सीख ने इन सितारों को बनाया सुपरस्टार, फादर्स डे पर सुनाए संस्कारों के पहले पाठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें