फैशन, हीरोइन और बेजुबान इश्क जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मुग्धा गोडसे फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल देव की गर्लफ्रंड हैं। राहुल देव और मुग्धा गोडसे लंबे समय से एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते रहते हैं। 26 जुलाई को जन्मीं मुग्धा साल 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता रही थीं। साल 2004 में वह मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मुग्धा गोडसे के फिल्मी करियर की बात तो उन्होंने साल 2008 में फिल्म फैशन से की थी। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों के खूब पसंद किया था। इसके बाद मुग्धा गोडसे ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मुग्धा अपने रिलेशनशिप की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही हैं। मुग्धा का नाम रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल मुग्धा अपने से 14 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रहती हैं। आइए जानते हैं मुग्धा और राहुल देव की लवस्टोरी के बारे में...