छोटे पर्दे से अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अभिनेत्री ने शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। वहीं, अब अभिनेत्री के फैंस के लिए एक और गर्व की बात है। मृणाल ठाकुर आज यानी 14 मार्च को यौन हिंसा की मानवीय लागत नामक एक आगामी पैनल चर्चा में भाग लेने वाली हैं। अभिनेत्री, पैनल में विषय पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ शामिल होंगी।